निक्की कुमारी

Parenting Tips

बच्चों के सोशल बिहेवियर को कैसे सुधारें?: Parenting Tips

माता-प‍िता बच्‍चे की अच्‍छी परवर‍िश के ल‍िए सारे प्रयास करते हैं लेक‍िन वो बच्‍चे का व्‍यवहार तय नहीं कर सकते। ऐसे में बच्चे के सामाजिक बर्ताव में सुधार के लिए आप कुछ कदम उठा सकते हैं। 

बच्चे की पसंद को पहचानें और समान रुचि वाले अन्य बच्चों के साथ खेलने के लिए प्रेरित करें। इसके लिए आप बच्चे को उसकी पसंद के खेल वाले ग्रुप में भेज सकते हैं। इससे बच्चा लोगों से मिलेगा। 

पसंद को पहचानें

संबंधों को मजबूत बनाने और बच्चों को सहज बनाने में प्रश्नों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए बच्चों को प्रश्न पूछना सिखाएं। इससे उसमें लोगों से जुड़ने की क्षमता विकसित होगी। 

प्रश्न पूछना सिखाएं

अगर आपको लगता है कि बच्चा किसी से बोलने में हिचकता है, तो खेल-खेल में उसे उसी व्यक्ति की भूमिका निभाने को कहें। इससे आपका बच्चा बात करना और लोगों में खुलना-मिलना भी सिखेगा। 

खेल-खेल में सिखाएं बात करना

बच्चे को लोगों की भावनाओं का सम्मान करना सिखाएं। उसके सामने किसी की तकलीफ का मजाक न उड़ाएं। एक सामाजिक व्यक्ति में लोगों की भावनाओं का सम्मान करने का सामर्थ्य होना चाहिए।

सहानुभूति की सीख दे

एंटी सोशल ब‍िहेव‍ियर से बचने के ल‍िए बच्‍चे को पब्‍ल‍िक प्‍लेस पर लेकर जाएं। आप पर‍िवार के साथ फैम‍िली ट्रि‍प या प‍िकन‍िक मनाने जा सकते हैं। इससे बच्चा अन्य लोगों के बीच उठना-बैठना सिखेगा।

पिकनिक पर ले जाएं

बच्‍चे के सामने लड़ाई करने या गुस्‍सा करने की आदत छोड़ दें। बच्‍चे आपको देखकर ह‍िंसक हो सकते हैं और बाक‍ि दुन‍िया से खुद को दूर कर सकते हैं। इस तरीके से उसमें सामाजिक बर्ताव पैदा होगा।

शांत रहना सिखाएं

निक्की कुमारी

वैशाख सोम प्रदोष के दिन करें ये उपाय, धन ही होगी वर्षा: Pradosh Vrat 2024