निक्की कुमारी
Lifestyle
कई छात्र ऐसे हैं, जो पढ़ना तो चाहते हैं, लेकिन उनका मन पढ़ाई में नहीं लगता है। ऐसे में सुबह के वक्त पढ़ाई में फोकस करने के लिए आपको 5 खास टिप्स को फॉलो करना चाहिए।
आपकी पढ़ाई आपके परिवेश और वातावरण पर निर्भर करती है इसलिए सही जगह का चुनाव बहुत आवश्यक है। किसी शांत जगह पर बैठें। कमरे के बाहर “Do Not Disturb” का बोर्ड लगायें।
सही जगह चुनें
पढ़ाई के लिए एक योजना होना जरूरी है। एकाग्र हो कर पढ़ाई करने के लिए योजना बनाएं। टाइम टेबल बनाएं। 45 मिनट से ज्यादा लगातार पढ़ाई न करें। खुद को एक्टिव रखें।
रूटीन फिक्स करें
इन चीजों की वजह से आप अपना कीमती समय बर्बाद कर देते हैं। इलेक्ट्रॉनिक यंत्रों से दूर रहें। ऐसी गेम्स को भी खुद से दूर रखें, जो आपका ध्यान भटका सकती हैं।
भटकाने वाली चीजों को दूर रखें
लंबे समय तक पढ़ाई के मूलमंत्रों में अनुशासन भी शामिल है। अगर पढ़ाई में ध्यान लगाना है तो अनुशासन बनाये रखना बहुत आवश्यक है। इससे आपकी पढ़ाई अच्छे से होगी।
अनुशासित रहें
सुबह के वक्त अगर पढ़ाई पर फोकस करना चाहते हैं, तो 7-8 घंटे की नींद जरूर पूरी करें। इसके लिए जरूरी है कि आप रात को भी समय से सो जाएं। इससे आपकी नींद पूरी होगी और फोकस बढ़ेगा।
अच्छी नींद लें
फल, सब्जियां और अनाज खाने से दिमाग की शक्ति बढ़ती है। पौष्टिक और संतुलित आहार से पढ़ाई में मन भी लगता है। वहीं, ज्यादा हैवी और तला खाने से किसी भी काम में मन नहीं लगता।
हेल्दी खाना खाएं
निक्की कुमारी
दही से ऐसे करें फेशियल, चेहरे पर आएगा निखार: Curd Facial