निक्की कुमारी

Lifestyle

लाइट पर आने वाले कीड़ों से कैसे निजात पाएं?: Tiny Flying Bugs in House

इस मौसम में आने वाले ये कीड़े कई बार खाने पर भी हमला कर देते हैं। अगर आपके घर में भी इन कीड़ों ने घर बना लिया है, तो आप इन्हें खुद ही आसानी से भगा सकते हैं। आइए जानें...

कीड़ों को भगाने के लिए आप अपने किचन में पड़ी चीजों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले बेकिंग सोडा का पाउडर लें। इसमें नींबू का रस और हल्का का पानी मिला लें। इन सभी चीजों को मिक्स करने के बाद स्प्रे बॉटल में डाल लें।

बेकिंग सोडा 

बारिश के मौसम में आने वाले कीड़ों को नीम के तेल से भगाया जा सकता है। इससे हर तरह के कीड़ों को भगाया जा सकता है। इसके लिए पानी और नीम के तेल को मिक्स करके पूरे घर में स्प्रे कर दें। ऐसा 3-4 बार करें। 

नीम का तेल 

लाइट्स पर आकर्षित होने वाले कीट-पतंगों को रोकने के लिए आप एयर फ्रेशनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे बहुत ही आसानी से आपको कीड़ों से मुक्ति मिल सकती है। 

एयर फ्रेशनर स्प्रे करें

अगर आपके पास नींबू है, तो आप इसके इस्तेमाल से भी घर के कीड़ों को खत्म कर सकते हैं। इसके लिए नींबू का रस निकालें और उसमें थोड़ा सा पानी मिला लें। साथ में थोड़ा सा विनेगर भी मिला लें। इसे स्प्रे बॉटल में मिलाएं।

नींबू का रस

लहसुन की मदद से भी आप कीड़ों को भगा सकते हैं। इसके लिए लहसुन को कूटकर पानी में मिलाएं। इसे 12 घंटे के लिए छोड़ दें। अब इस पानी को स्प्रे बॉटल में भरकर पूरे घर में स्प्रे कर लें।

लहसुन से भगाएं कीड़ें

अगर अचानक से आपके घर में भी लाइट से आकर्षित होने वाले कीड़े आने लगे हैं, तो आपको अपनी खिड़की और दरवाजों के पास काली स्क्रीन लगानी चाहिए। इससे कीड़ों को लाइट दिखाई नहीं देती और वो घर में नहीं आते।

काली स्क्रीन लगाएं

निक्की कुमारी

ट्रेंड में हैं ये मॉर्डन साड़ियां, फेस्टिव सीजन में लगेंगी कमाल: Modern Saree Looks