निक्की कुमारी
beauty
रूसी की समस्या फंगस के कारण होती है। इससे निजात पाने के लिए आप कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। आइए जानें रूसी से छुटकारा कैसे पाएं?
डैंड्रफ का सफाया करने के लिए आपको जिंक पाइरिथियोन, सैलिसिलिक एसिड, सल्फर, सेलेनियम सल्फाइड, केटोकोनाजोल युक्त शैंपू का इस्तेमाल करना चाहिए।
सही शैंपू का करें चुनाव
रूसी की समस्या से बचने के लिए आपको सिर की सफाई का खास ख्याल रखना चाहिए। स्कैल्प को साफ रखने के लिए हमेशा एंटी-डैंड्रफ शैम्पू का इस्तेमाल करना चाहिए।
सिर को रखें साफ
डैंड्रफ का इलाज करने के लिए दही को बहुत ही अच्छा माना जाता है। इसे बालों पर आप पैक की तरह लगा सकते हैं। इसके लिए दही को फेंटकर अपने स्कैल्प और बालों पर अच्छे से लगाएं।
दही लगाएं
डैंड्रफ को कंट्रोल करने के लिए नीम की पत्तियां बहुत ही फायदेमंद मानी जाती हैं। रूसी को कंट्रोल करने के लिए आप नीम से बने शैंपू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
नीम की पत्तियां लगाएं
दीदी नानी के जमाने से ही रूसी को साफ करने के लिए नींबू का रस और नारियल तेल लगाया जाता है। इसे लगाने से डैंड्रफ की छुट्टी हो जाएगी। इसे हल्के हाथों से अपने बालों पर मसाज करें।
नींबू का रस लगाएं
अंडे में बायोटिन पाया जाता है। यह एक प्रकार का विटामिन है, जो रूसी को भगाने में मदद करता है। इसका पैक लगाने से आपको रूसी की समस्या से राहत मिल सकती है।
अंडे का पैक लगाएं
निक्की कुमारी
पतले बालों का मोटा करने के लिए करें ये 7 काम: Hair Thickness Tips