निक्की कुमारी

Lifestyle

चाय की काली छन्नी को कैसे साफ करें?: Kitchen Hacks

अगर आप चाय की छन्नी को सही से साफ नहीं करते, तो इससे उसमें कालापन जमा होने लगता है। इसे साफ करने के लिए आप कुछ आसान घरेलू नुस्खे आजमा सकते हैं। 

गंदी छन्नी को साफ करने के लिए उसे गरम पानी में डालें। इसके बाद इसमें थोड़ा-सा लिक्विड सोप डालें। इसके बाद इसे स्क्रबर की मदद से साफ कर लें। 

गरम पानी से सफाई

बेकिंग सोडा का गाढ़ा घोल बनाएं। इस घोल को लोहे की छन्नी पर लगाकर 10 मिनट के लिए रखें। बाद में इसे डिटर्जेंट से साफ कर लें। छन्नी नई जैसे लगने लगेगी। 

बेकिंग सोडा से सफाई

इसके लिए अपनी जंग लगी गंदी छन्नी पर कोई भी टूथपेस्ट लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ें। इसके बाद इसे एक ब्रश और पानी की मदद से रगड़कर साफ कर लें। 

टूथपेस्ट से सफा

एक बड़े बर्तन में पानी और विनेगर को मिक्स करें। इस घोल में अपनी लोहे की छन्नी को भिगोकर रख दें। बाद में इसे लिक्विड सोप की मदद से साफ कर लें। 

विनेगर से सफाई

चाय की गंदी छन्नी को साफ करने के लिए नींबू को आधा काटकर उसे छन्नी पर रगड़ें। इसके बाद इसे स्क्रबर और डिटर्जेंट की मदद से साफ कर लें। छन्नी नई-सी चमकेगी। 

नींबू से सफाई करें

छन्नी को चमकाने के लिए नमक और डिटर्जेंट पाउडर को मिक्स करके घोल बनाएं। इस घोल को छन्नी पर लगाकर 10 मिनट छोड़ें और फिर इसे रगड़कर चमका लें। 

नमक से सफाई

निक्की कुमारी

गले में भगवान का लॉकेट पहनने से क्या होता है?: God Locket in Neck