Trendy Eye Makeup: ट्राई करें इन हीरोइनों के आई मेकअप लुक्स

प्रतिमा सिंह

_____   

इस खास ट्रिक की मदद से आप अपनी चांदी की पायल और बिछिए को घर पर ही बड़ी आसानी से साफ कर सकती हैं।

पायल को चायपत्ती से साफ करने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में 2 कप पानी डालें फिर बर्तन को चूल्हे पर गरम होने के लिए रख दें।

अब इसमें आधा चम्मच चायपत्ती डालें और इसे 2 मिनट तक उबलने दें। इसके बाद बर्तन में थोड़ा वॉशिंग पाउडर मिक्स करें।

जब ये लिक्विड थोड़ा उबल जाए तो इस बर्तन में ही अपनी चांदी के गहने को डालकर 2 मिनट तक उबलने दीजिए

उबलने के बाद पायल और बिछिए को निकाल लें और फिर ब्रश की मदद से हल्के हाथों से रगड़कर साफ कर लीजिए।

2-3 मिनट ब्रश से सफाई करने के बाद पायल और टू रिंग को साफ पानी से अच्छे से धोएं। हो सके तो थोड़ा गुनगुना पानी का इस्तेमाल करें।

अब एक साफ कपड़े की मदद से पानी से पोंछे। इससे पायल की खोई हुई चमक वापस आ जाएगी और यह एकदम नये दिखेंगे। 

प्रतिमा सिंह

Beauty Tips : 40 की उम्र के बाद यूं दिखें यंग एंड स्टाइलिश