प्रतिमा सिंह

होली के बाद घर की सफाई नहीं बनेगी सिरदर्द, फॉलो करें ये टिप्स  

     Holi 2024

कुछ शानदार टिप्स को फॉलो करके आप होली का लुत्फ तो उठा ही पाएंगे। साथ ही आपका घर भी गंदा न होकर बिल्कुल साफ सुथरा नजर आएगा।

सबसे पहले इस बात को डिसाइड करें कि होली के पहले या बाद में घर के कमरों, ड्रॉइंग रूम, बाथरूम और किचन को कैसे और कब साफ करना है। 

पकवान बनाने के बाद सबसे पहले किचन से सफाई की शुरुआत कर सकते हैं। इसके लिए अपने किचन में हर एक चीज को व्यवस्थित तरीके से रखें।

अगर आप इस दिन होली के रंगों से अपने घर को गंदा होने से बचना चाहते हैं तो इसके लिए रंग मिले पानी की बौछारों से अपने घर को बचाने की कोशिश करें।  

अपने घर को होली के रंगों से बचाने के लिए आप अपने घर के कंप्यूटर टेबल, शू रैक, सेंटर टेबल, सोफा और कीमती चीजों को प्लास्टिक कवर से ढक सकते हैं।  

होली खेलने के बाद फर्श को गीले कपड़ें से साफ ना करें। इसके बजाय झाडू का इस्तेमाल करें। क्योंकि फर्श पर गिरे रंग को गीले कपड़े से साफ करने पर ये फैलता ही जाता है।

इस दिन अपने बेड पर नई चादर बिछाने के बजाय पुरानी बेडशीट ही बिछाने की कोशिश करें, क्योंकि सुबह लोग पक्के रंगों से खेलने घरों में जरूर आते हैं।

आप होली के दिन एक ही बाथरूम का इस्तेमाल करें, जिसकी मदद से आपको ज्यादा साफ सफाई नहीं करनी पड़ेगी और  ज्यादा नल, बेसिन, टाइल्स गंदे नहीं होंगे।

प्रतिमा सिंह

Holi 2024: होली का शानदार जश्न देखने के लिए इन जगहों पर जाएं