निक्की कुमारी
Lifestyle
चाय अगर बर्तन में ही जल जाए, तो उससे काले और जिद्दी दाग लग जाते हैं, जिन्हें साफ करना बहुत ही मुश्किल लगता है। ऐसे में आपके लिए लाएं है कुछ आसान क्लीनिंग हैक्स-
अगर आपके टी पैन पर चाय के जिद्दी दाग लग गए हैं, तो उसे साफ करने के लिए बेकिंग सोडा का गाढ़ा घोल उसमें लगाएं और स्क्रबर से रगड़कर उसे साफ करें।
बेकिंग सोडा
हाइड्रोजन पेरोक्साइड को अपने जले हुए चाय के बर्तन पर 10 मिनट लगाकर छोड़ दें। इसके बाद इसे स्क्रबर से अच्छे से साफ कर लें। आपका बर्तन चमक जाएगा।
हाइड्रोजन पेरोक्साइड
सफेद विनेगर को अपने जले हुए पतीले में 10 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। इसके बाद एक डिशवॉश लिक्विड और स्क्रबर की मदद से रगड़ने पर ये आसानी से साफ हो जाएगा।
व्हाइट विनेगर
नींबू को काटकर चाय के बर्तन पर अच्छे से रब करें। इसके बाद बर्तन को डिश क्लीनिंग सोप से साफ कर लें। इससे चाय का पतीला फिर से चमक जाएगा।
नींबू से सफाई
जले हुए चाय के पतीले में बर्तन में टमाटर का रस और पानी मिलाकर गर्म करें फिर रगड़कर साफ कर लें। इसके बाद इसे डिश क्लीनिंग सोप से आराम से साफ कर लें।
टमाटर से करें सफाई
नमक और पानी को जले हुए बर्तन में डालें और इसे 5 मिनट तक गैस पर उबालें। इसके बाद स्क्रबर से हल्का सा रगड़ने पर ही बर्तन आसानी से साफ हो जाएगा।
नमक से सफाई
मधु गोयल
ऑयली एग्जॉस्ट फैन को कैसे साफ करें? जानें 5 हैक्स: Oily Exhaust Fan