प्रतिमा सिंह
मेकअप में सबसे खास बात होती है फेस का बेस बनाना, जिसके लिए फाउंडेशन या कंसीलर का इस्तेमाल होता है। इससे चेहरे के दाग धब्बे और डार्क सर्कल्स आसानी से छिप जाते हैं।
लेकिन कंसीलर अप्लाई करते टाइम कई बातों का ध्यान देना पड़ता है। तो चलिए स्टेप बाय स्टेप गाइड की मदद से हम आसानी से कंसीलर को सही तरीके से लगाने के बारे में जानेंगे।
सही शेड का कंसीलर आपके स्किन टोन और अंडरटोन से मैच होना चाहिए ताकि ये आपकी त्वचा में अच्छी तरह ब्लेंड हो जाए। पीच-ऑरेंज कंसीलर से आप डार्क सर्कल को हल्का कर सकते हैं।
एक स्पॉटलेस फिनिश लुक के लिए कंसीलर के पहले अपनी स्किन को तैयार करना ज़रूरी है। तो सबसे पहले अपनी त्वचा को मॉइस्चराइज़ करें और एक समान बेस के लिए थोड़ा सा प्राइमर लगाएं।
आकर्षक लुक के लिए सही जगह पर और सही मात्रा में कंसीलर लगाना जरूरी है। सबसे पहले आंखों के नीचे थोड़ा सा कंसीलर लगाकर ब्रश या उंगलियों की मदद से इसको मिलाएं।
कंसीलर को ब्लेंड करने के लिए स्पॉन्ज, ब्रश या उंगलियों का इस्तेमाल करना बेहतर होता है। कंसीलर को लगाकर स्किन पर धीरे-धीरे थपथपाएं। फिर राउंड शेप में बाहर की ओर ब्लेंड करें।
डार्क सर्कल के लिए कंसीलर अप्लाई कर रही हैं तो इसे कभी भी रगड़ने की भूल न करें और आंखों के आसपास कंसीलर को उंगलियों की मदद से अप्लाई करें और धीरे-धीरे थपथपा कर मिक्स करें।
प्रतिमा सिंह