प्रतिमा सिंह

फ्लॉलेस लुक के लिए ब्लश कैसे लगाएं

            Makeup

हमेशा अपनी स्किन टाइप के हिसाब से सही ब्लश का चुनाव करें। वरना गलत शेड का इस्तेमाल आपके पूरे लुक को बिगाड़ सकता है। इसके लिए आप नेचुरल शेड को चुन सकती हैं। 

लाइट फेयर कांप्लेक्शन के लिए पिंक कलर चुनें। वहीं मीडियम स्किन टोन के लिए कोरल शेड या पीच रंगों को चुनें और डस्की  स्किन के लिए पीच, प्लम जैसे शैड का चुनाव करें।

हमेशा अपनी स्किन टोन से मिलता- जुलता ब्लश लगाएं। नेचुरल ग्लोइंग फिनिश लुक के लिए क्रीम ब्लश का इस्तेमाल करें। मैट फिनिश लुक के लिए आप पाउडर ब्लश यूज करें।

ब्लश अप्लाई करने के लिए सही ब्रश का चुनाव करें। ऐसे ही ब्रश को खरीदें, जो ब्लश का अच्छे से एप्लीकेशन दे पाए। इसके लिए आप सॉफ्ट, लूज और फ्लफी ब्रश का चुनाव करें।

पाउडर ब्लश को ब्लेंड करने के लिए ब्रश का उपयोग करें। क्रीम या जेल ब्लश को अप्लाई करने के लिए ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल करें। इससे प्रोडक्ट सानी से ब्लेंड हो जाता है।

अगर आप टिंट्स का इस्तेमाल कर रही है तो इसे ब्रश या ब्यूटी ब्लेंडर के बजाय उंगली का उपयोग करके प्रोडक्ट को गालों पर लगाएं। इससे यह बड़ी आसानी से अप्लाई होते हैं।

ब्लश मेकअप के साथ आपको स्किन और अंडरटोन पर वॉर्म लुक जोड़ने की जरूरत होती है। अपने चेहरे को सुडौल लुक देने के लिए फेस के पार्ट्स को हाईलाइट करना ना भूलें। 

Makeup: परफेक्ट तरीके से लिप ग्‍लॉस कैसे लगाएं 

प्रतिमा सिंह