प्रतिमा सिंह
आपने भी अक्सर सुना होगा कि रोजाना कम से कम 8 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। लेकिन गर्मी के दिनों में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए कितना पानी पीने की आवश्यकता होती है।
एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए, इसे पहचानने का सबसे आसान तरीका है कि आप अपने पेशाब का रंग देखें। गहरा पीला पेशाब है, तो यह संकेत है कि आप पर्याप्त पानी नहीं पी रहे हैं।
अगर आपका पेशाब के रंग में हल्का पीलापन नजर आता है, तो आप ठीक पानी पी रहे हैं। बहुत ज्यादा साफ और पानी जैसा पेशाब आने का अर्थ हो सकता है कि आप अधिक पानी पी रहे हैं।
इस तरह आप बड़ी ही आसानी से पहचान सकते हैं, कि दिनभर में आपको कितना पानी पीने की जरूरत है। आप कितने तरल पदार्थ और ऐसे फूड्स लेते हैं जिनमें पानी की अच्छी मात्रा होती है।
बहुत से लोग मौसम के हिसाब से चाय-कॉफी, जूस, शेक और अन्य ड्रिंक्स का सेवन भी काफी करते रहते हैं।, जिसकी वजह से शरीर में तरल पदार्थों का संतुलन हमेशा बना रहता है।
तो यह ध्यान में रख लें कि गर्मी हो या सर्दियों का मौसम, हमेशा ही 8-10 गिलास पानी पिएं और खूब सारा तरल पदार्थ लें। इससे कभी भी आपके शरीर में कभी पानी की कमी नहीं होगी।
तो शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए रोजाना आपको कम से कम 1.5 से 2 लीटर पानी का सेवन करना चाहिए। गर्मी का मौसम है ऐसे में पानी की कमी से शरीर डीहाइड्रेट हो सकता है।
प्रतिमा सिंह