प्रतिमा सिंह
दिवाली के समय साफ-सफाई से त्वचा प्रभावित हो सकती है। इसलिए दिवाली के पहले से ही अपने स्किन की खास स्किन केयर करें, जिससे चेहरा बेहद आकर्षक और सुंदर नजर आएगा।
सीटीएम यानी क्लींजिंग, टोनिंग और मॉइश्चराइजिंग। स्किन केयर रूटीन में यह स्टेप बहुत ही जरूरी है। स्किन केयर रूटीन से आपकी त्वचा पर जमी धूल और गंदगी पूरी तरह से हट जाएगी।
गुलाब जल या कच्चे दूध को टोनर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। यह चेहरे को टोन करता है और निखार लाता है। इसके बाद मॉइश्चराइज रखने के लिए मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें।
दिवाली से पहले अपने स्किन केयर रूटीन में एक अच्छा सनस्क्रीन जरूर शामिल करें। चाहे आप घर के बाहर हो या घर के अंदर SPF 30 या उससे अधिक वाला सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।
दो चम्मच बेसन में आधा चम्मच हल्दी मिलाएं और इसमें दो चम्मच गुलाब जल की मदद से इससे पेस्ट बना लें। बेसन त्वचा को साफ करेगा और हल्दी में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण कई समस्याओं को दूर करते हैं।
दिवाली से पहले या बाद में अधिक मिठाई खाने से बचें। इससे आपके चेहरे पर मुंहासे, कील इत्यादि की समस्या हो सकती है। अपने आहार में हरी सब्जियां नट्स और हेल्दी बीज जरूर शामिल करें।
विटामिन सी और ए से भरपूर फूड्स खाएं। यह त्वचा के लिए फायदेमंद होते हैं। वहीं आपको बेहतर त्वचा के लिए पर्याप्त नींद लेना भी जरूरी है। त्वचा को खुद के रिपेयर के लिए 7 से 8 घंटे की नींद जरूरी है।
प्रतिमा सिंह