निक्की कुमारी

Parenting

बच्चे को Good And Bad Touch में अंतर कैसे सिखाएं?: Parenting Tips

एक माता-पिता होने के नाते आप अपने बच्चे को गलत और सही टच के बीच का फर्क बता सकते हैं। आइए जानें बच्चे को गुड और बैड टच के बारे में कैसे सिखाएं? इससे बच्चा समाज में खुद को सुरक्षित रख सके। 

बहुत कम उम्र से ही माता-पिता को बच्चों के उनके हर शरीर के अंग के बारे में जानकारी देनी चाहिए। उन्हें शरीर के अन्य अंगों और प्राइवेट पार्ट्स के बीच के फर्क भी बताएं। उन्हें बताएं यदि कोई प्राइवेट पार्ट्स को छूने की कोशिश करे, तो ये बैड टच होता है।

शरीर के अंगों की जानकारी दें

खेल-खेल में आप बच्चे को जानकारी दे सकते हैं कि अगर कोई उन्हें गलत तरीके से छूने, गोद में उठाने या चूमने की कोशिश करे, तो उसके पास से उन्हें तुरंत भाग जाना चाहिए।

गलत व्यवहार के बारे में बताएं

बच्चे बहुत ही सरल होते हैं। अगर कोई उन्हें बहलाकर खेलने कहेगा, तो वे बातों में आ सकते हैं। ऐसे में माता-पिता को उन्हें ना बोलना सिखाना चाहिए। अगर कोई उन्हें खाने, खेलने या कहीं ले जाने कहे तो उन्हें ऐसी कंडीशन में ना बोलने की आदत सिखाएं।

न कहना सिखाएं

कई बार पेरेंट्स इतने बिजी होते हैं कि बच्चे उनके साथ समय ही नहीं बिता पाते। ऐसे में कई बार बच्चे अपने साथ हो रही समस्याओं पर किसी से बात नहीं कर पाते। इस कंडीशन में जरूरी है कि हर मां-बाप बच्चे को वक्त दें। 

साथ में टाइम स्पेंड करें

अगर आपके बच्चे को गुड और बैड टच के बारे में नहीं पता, तो ऐसे में आप उसके बर्ताव पर ध्यान दे। अगर अचानक आपका बच्चा अकेला और बहुत चुप रहने लगा है, तो उससे बात करें। उससे प्यार से हर बात पूछें। 

बच्चे के बर्ताव पर ध्यान दें

बच्चे से सीधे कई बार माता-पिता गुड और बैड टच के बारे में बात करने से कतराते हैं। ऐसे में आप उन्हें किसी भी तरह की कहानी के जरिए गुड और बैड टच के बीच का फर्क समझा सकते हैं। इससे बच्चे की समझ और जानकारी बढे़गी।

कहानियों के सहारे दें सीख

छोटे बच्चे बहुत जल्दी अनजानों पर विश्वास कर लेते हैं। ऐसे में उन्हें अनजानों से दूर रहने और उनकी दी किसी भी चीज को इस्तेमाल ना करने की सलाह दें। इससे उन्हें दुनियादारी की समझ आएगी।

अनजानों से दूर रहने की सलाह

निक्की कुमारी

रोजाना खाली पेट 1 चम्मच तिल का तेल पीने से क्या होगा?: Sesame Oil Benefits