निक्की कुमारी
Lifestyle
खाना बनाने के बाद रोजाना अगर किचन वॉल को साफ ना किया जाए, तो दीवार पर तेल के धब्बे पड़ जाते हैं। इन्हें आप घर में पड़ी कुछ चीजों की मदद से आसानी से साफ कर सकते हैं।
गर्म पानी की एक बाल्टी में 3 बड़े चम्मच सिरका और बेकिंग सोडा मिलाएं। स्पंज को सफाई के घोल में भिगोएं और इससे पूरी दीवार को रगड़कर साफ करें। दीवार चमक जाएगी।
सिरका-बेकिंग सोडा
एक कटोरी में गर्म पानी के साथ बेकिंग सोडा के 2 चम्मच मिलाएं। पेस्ट को अपनी रसोई की दीवारों के दाग वाले हिस्से पर लगाकर छोड़ दें। इसके बाद इसे डिशवाशिंग लिक्विड से साफ करें।
बेकिंग सोडा से चमकाएं
अगर सस्ते में किचन टाइल्स को चमकाना है, तो एक मग गरम पानी में शैंपू के 2 पाउच मिलाएं और इसे टाइल्स पर स्पंच की मदद से लगाएं और रब करें। इससे गदंगी साफ हो जाएगी।
शैंपू से करें साफ
एक बर्तन में विनेगर लें। एक साफ स्पॉन्ज डुबा कर निचोड़ लें। इस स्पॉन्ज की मदद से दीवार को अच्छे से साफ करें। इसके बाद लिक्विड सोप की मदद से इसे साफ कर लें।
विनेगर से सफाई
नींबू काटकर चिकनाई वाली जगह पर रगड़ के साफ करें। इसके बाद सोडे वाले पानी में कपड़ा डुबोकर उस जगह को फिर से साफ करें और फिर पानी से धो दें।
नींबू और सोडे का पानी
सबसे पहले चिकनाई वाली जगह पर नमक छिड़क दें और उसे थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। जब तेल नमक सोख लेगा तो उस जगह पर विनेगर का स्प्रे कर कपड़े से पोंछ दें। दाग हट जाएंगे।
नमक से सफाई
निक्की कुमारी
वैष्णो देवी के आसपास घूमने के लिए परफेक्ट हैं ये 5 जगहें: Destination Near Vaishno Devi