निक्की कुमारी

beauty

पतले बालों का मोटा करने के लिए करें ये 7 काम: Hair Thickness Tips

अगर आपके बाल भी पतले हैं और आप उन्हें घना बनाना चाहते हैं, तो आपको रोजाना अपने हेयर केयर में कुछ एक्ट्रा स्टेप्स एड करने चाहिए। इससे आपके पतले बाल मोटे होंगे और जड़ों से नए बाल उगना शुरू होंगे। 

पतले बालों को घना बनाने के लिए वॉल्यूमाइज़िंग या थिकनिंग लेबल वाले शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें। विशेष फॉर्मूलेशन वाले प्रोडक्ट्स से बालों की ग्रोथ बेहतर होती है। 

शैंपू और कंडीशनर लगाएं

बहुत से लोग बालों की जड़ों पर भी कंडीशनर लगाने की गलती करते हैं। आपको ये गलती बिल्कुल नहीं करनी चाहिए। इससे बाल जड़ से कमजोर हो सकते हैं।

जड़ों पर कंडीशनर न लगाएं

हमेशा बालों पर मोटे दांतों वाली कंघी का ही इस्तेमाल करें। इससे बाल टूटने कम होते हैं। बाल कम टूटेंगे, तभी उनमें वॉल्यूम आएगा। इसके लिए हमेशा एक सॉफ्ट दांतों वाली कंघी यूज करें। 

मोटे दांतों वाली कंघी करें

नए बालों की रिग्रोथ के लिए स्कैल्प की मसाज करना बहुत ही जरूरी है। इससे स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और ऑक्सीजन सही मात्रा में पहुंच पाता है। इससे जड़ों से नए बाल उगने में मदद मिलती है। 

स्कैल्प की मसाज करें

लेयर्ड हेयर पतले बालों को भी घना दिखाने में मदद करते हैं। इसके अलावा पतले बाल वाले लोगों को ब्लंट कट करवाने से बचना चाहिए। इससे बाल और पतले नजर आते हैं। 

वॉल्यूमाइजिंग हेयर कट करवाएं

मजबूत और घने बालों के लिए आप अंडे का इस्तेमाल कर सकते हैं। अंडे में प्रोटीन होता है, जो बालों के लिए बहुत ही जरूर माना जाता है। इसे फोड़कर बालों पर सीधे 20 मिनट के लिए लगाएं। 

अंडे का पैक लगाएं

निक्की कुमारी

खत्म हो गया है नेलपेंट रिमूवर? 7 तरीकों से हटाएं नेल पॉलिश: Remove Nail Paint Hacks