प्रतिमा सिंह

 बालों की ग्रोथ के लिए घर पर बनाएं ये जादूई होममेड तेल

Dadi Maa Ke Nushkhe

बालों को मजबूत और लंबा, घना बनाने के लिए घर पर एक तरह का असरदार होममेड हेयर ऑयल तैयार किया जा सकता है।  

इस तेल के लिए एलोवेरा,कढ़ी पत्ता, कलौंजी, आंवला, अदरक, लहसुन, सरसों ऑयल, नारियल का तेल भृंगराज की जरूरत पड़ती है।

इसके लिए एक बर्तन में 200 ग्राम नारियल का तेल लें और उसे एक पैन में डालकर उबाल लें। अब इसमें कटे हुए एलोवेरा के पत्ते डालें लें।

1 चम्मच कलौंजी, 2-3 कटा आंवला, भृंगराज, अदरक, लहसुन को डालकर पकाएं। सामग्रियां काली पड़ने तक इसे पकाते रहें। 

ठंडा होने पर इस तेल को छानकर एक साफ बर्तन में रख लें। इस तेल का इस्तेमाल करने से बालों की जड़ों को मजबूत मिलती है। 

बालों में तेल लगाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में हेयर लेंथ के हिसाब से तेल निकाल लें। इसे स्कैल्प से लेकर बालों में अप्लाई करें।

बाल धोने के 1 से 2 घंटे पहले इसे बालों में लगा लें या फिर इसे रात भर बालों में लगा हुआ भी छोड़ सकती हैं। फिर माइल्ड शैम्पू से धो लें। 

प्रतिमा सिंह

Health: अनगिनत रोगों के लिए रामबाण है कंबरमोडी पौधा