श्वेता
लड़कियों के मेकअप बॉक्स में लिपस्टिक उनकी पहली पसंद होती है। उनको अलग-अलग शेड्स की लिपस्टिक लगाने का शौक होता है।
पर क्या आप जानती हैं कि आप अपने पसंद की लिपस्टिक घर पर ही बना सकती हैं। आइये जानते हैं कैसे-
आपको बी-वैक्स, वैसलीन, नारियल का तेल, शिया बटर या ऑलिव ऑयल, फूड कलर और एसेंशियल ऑयल की जरूरत होगी।
लिपस्टिक बनाने के लिए एक कंटेनर में बी-वैक्स और शिया बटर को बराबर मात्रा में लें। इसके बाद इसमें आधा चम्मच वैसलीन और नारियल का तेल मिक्स कर लें।
अब, इस कंटेनर को उबलते हुए पानी में डालें और तब तक रहने दें, जब तक ये चीजें पिघल ना जाएं। ध्यान रहे कि इसे सीधे आंच पर नहीं रखना है।
जब यह अच्छे से मेल्ट हो जाए तब इसमें अपनी पसंद का फूड कलर मिला लें। खुशबू के लिए इसमें एक से दो ड्रोप एसेंशियल ऑयल की भी डाल सकती हैं।
लिपिस्टिक के इस मिक्सचर को किसी एयर टाइट कंटेनर या लिपिस्टिक के खाली डिब्बे में स्टोर कर लें।
इस तरह आपकी होममेड लिपस्टिक बनकर तैयार हो जाएगी। आप इसे आठ-से दस महीने तक यूज कर सकती हैं।
श्वेता