श्‍वेता

घर पर इन 3 तरीकों से बनाएं लिप बाम और होंठों को रखें मुलायम

Homemade Lip Balms

होठ चेहरे का एक बहुत ही खूबसूरत हिस्सा हैं, लेकिन गलत लिपस्टिक के चुनाव और धूप के संपर्क में आने से उनकी प्रकृतिक नमी छिन जाती है, जिससे वो रूखे और बेजान से दिखने लगते हैं।

अगर आप भी फटे होंठों की समस्या से परेशान हैं, तो घर पर ही लिप बाम तैयार कर सकते हैं, जिससे आपके होंठों को कोई नुकसान नहीं होगा। तो आइए जानते हैं इसे बनाने के तरीके-

एलोवेरा में मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं। आप इसका इस्तेमाल कर आसानी से लिप बाम बना सकते हैं। यह आपको होंठों को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।

एलोवेरा लिप बाम

एक बाउल में 1 चम्मच एलोवेरा जेल और आधा चम्मच नारियल तेल मिक्स करें और इसे किसी साफ डिब्बे में रखकर फ्रीज करें। लीप बाम की तरह होठों पर लगाएं।

बनाने की विधि

स्ट्रॉबेरी में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह लिप्स को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है और इन्हें नमी भी प्रदान करता है।

स्ट्रॉबेरी लिप बाम

आधा चम्मच मोम पिघला लें और जब मोम पिघल जाए, तो इसमें आधा चम्मच स्ट्रॉबेरी पाउडर और 1 चम्मच नारियल तेल मिला लें। एक डिब्बी में रखकर फ्रिज में जमाएं और लिप बाम की तरह इस्तेमाल करें।

बनाने की विधि

कई बार लिप्स पर डेड स्किन, काला पड़ जाना, स्किन फट जाने जैसी समस्याएं होने लगती हैं। चुकंदर से बना लिपबाम इन सारी समस्याओं को दूर कर देता है।

चुकंदर लिप बाम

चुकंदर के रस में 1 चम्मच वैसलीन को पिघलाकर मिक्स कर दें। फिर इसमें विटामिन ई का एक कैप्सूल और थोड़ा सा नारियल तेल मिला लें। फ्रिज में ही ठंडा होने दें और होठों पर लगाएं।

बनाने की विधि

श्‍वेता

 ग्लास जैसी स्किन के लिए शहतूत फेस पैक

Skin Care: