प्रतिमा सिंह
बढ़ती उम्र के साथ-साथ चेहरे पर झुर्रियां बहुत तेजी से आने लगती हैं, जिससे त्वचा में ढीलापन भी साफ झलकने लगता है।
कई महिलाएं त्वचा में कसाव लाने के लिए बोटॉक्स और फेस लिफ्ट का सहारा लेती हैं, लेकिन कई साइड इफेक्ट भी होते हैं।
इस स्किन टाइटनिंग होम मेड टोनर को बनाने के लिए आपको इंग्रीडिएंट्स आसानी से घर के किचन में ही मिल जाएंगे।
इस टोनर को तैयार करने के लिए आपको खीरे, गरम पानी, एक टी बैग, गुलाब जल और एलोवेरा जैल की जरूररत पड़ेगी।
सबसे पहले आपको खीरे को पीस लें, फिर छन्नी की मदद से इसके रस को निकाल लें। इसे एक गिलास गरम पानी में डालें।
चायपत्ती वाले पानी को खीरे के रस में मिला दें। इसमें एलोवेरा जैल और गुलाब जल मिक्स करके एक स्प्रे बॉटल में स्टोर करें।
इस टोनर को सुबह, शाम और रात में फेस पर अप्लाई करें। ये आपकी झुर्रियों को दूर करके स्किन में कसाव लाएगा।
यह टोनर आपकी स्किन को टाइट करने के साथ-साथ दाग धब्बे को भी दूर करेगा। इससे स्किन सनबर्न से भी बची रहेगी।
प्रतिमा सिंह