प्रतिमा सिंह
कुछ हर्बल ट्रीटमेंट की मदद से हम चेहरे के जिद्दी मुंहासों के दाग धब्बों से मुक्ति पा सकते हैं और सूजन को भी कम कर सकते हैं।
इसके लिए हल्दी में गुलाब जल मिलाएं। इसे प्रभावित एरिया पर लगाएं और 15-20 मिनट तक सूखने दें। इसके बाद इसे पानी से धो लें।
हल्दी का पेस्ट
ठंडे खीरे के टुकड़ों को पिंपल के निशानों पर लगभग 15-20 मिनट के लिए रखें। इसे रोजाना दोहराएं। खीरा निशानों को कम करता है।
खीरा के टुकड़े
आलू का रस निकालें और इसे कॉटन बॉल की मदद से मुंहासों के निशानों पर लगाएं। पानी से धोने से पहले इसे 10-15 मिनट तक सूखने दें।
आलू का रस
शहद और दालचीनी पाउडर को मिलाकर एक स्मूद पेस्ट बना लें। इसे निशान पर लगाएं और धोने से पहले 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें।
शहद और दालचीनी
गुलाब के बीज के तेल की कुछ बूंदें सीधे पिंपल के निशानों पर लगाएं। पूरी तरह एब्जॉर्ब होने तक इसे स्किन पर धीरे-धीरे मालिश करें।
गुलाब के बीज का तेल
फ्रेश एलोवेरा जेल को सीधे पिंपल के निशानों पर लगाएं। इसे 30 मिनट तक लगा रहने दे। एलोवेरा सूजन को कम करने में मदद करता है।
एलोवेरा जेल
प्रतिमा सिंह