निक्की मिश्रा
सर्दियों में बैक्टीरिया पनपने का खतरा रहता है। ऐसी स्थिति में गले में खराश की परेशानी हो सकती है। इस परेशानी को दूर करने के लिए घरेलू नुस्खों का सहारा ले सकते हैं।
गले में खराश की परेशानी को दूर करने के लिए नमक के पानी से गरारा करें। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होता है, जो गले के संक्रमण को नष्ट कर सकता है।
नमक के पानी से करें गरारा
गले की खराश से राहत पाने के लिए मुलेठी को चबाएं। मुलेठी की तासीर गर्म होती है, जो गले के संक्रमण को दूर कर सकता है। साथ ही खराश से राहत दिलाता है।
मुलेठी का करें सेवन
गले में खराश की परेशानी को दूर करने के लिए काली मिर्च और मिश्री का सेवन कर सकते हैं। काली मिर्च में मौजूद गुण आपके गले के खराश को कम करता है।
काली मिर्च और मिश्री
शहद में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता है, जो गले में खराश की परेशानी को दूर कर सकता है। इसका सेवन आप काली मिर्च या फिर दालचीनी पाउडर के साथ करें।
शहद का करें सेवन
अदरक में एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता है, जो गले के खराश की परेशानी को दूर कर सकता है। पानी में उबालकर रोजाना चाय की तरह पिएं।
अदरक का काढ़ा पिएं
पान के पत्तों में कई ऐसे गुण होते हैं, जो आपके गले के संक्रमण को दूर कर सकता है। साथ ही इससे गले में होने वाली सूजन को भी दूर किया जा सकता है।
पान का पत्ता
निक्की मिश्रा