Home Remedies

सुनैना

चीटियों से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

घर की किचन में मौजूद सफेद सिरके को पानी में मिलाकर स्प्रे बोतल में भरें। इस स्प्रे को उन स्थानों पर डालें जहां से चीटियां निकलती हैं।

सिरका

जहां चींटियों की तादाद बहुत ज्यादा है तो उस स्थान पर जरा सी मिर्च बुरक दें। चींटियों तुरंत गायब हो जाएंगी और फिर उस स्थान पर नहीं आयेंगी।

मिर्च

घर में आपको जहां भी चीटियां दिखें आप वहां नमक डाल दें। ऐसा करने से चीटियां तुरंत भाग जाएंगी।

नमक

चीटियों को रोकने के लिए अलमारी के आसपास थोड़ा सा दालचीनी पाउडर छिड़कें। इससे चींटियों मिनट भर में गायब हो जाएंगी।

दालचीनी पाउडर

पेपरमिंट एक कीट निवारण दवा है, जो आपको चींटियों से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकती है। इसकी सुगंध को चींटियों सहन नहीं कर पातीं।

पेपरमिंट

जब आप फर्श पर पोछा लगाएं तो पानी में थोड़ा नींबू का रस मिलाकर साफ करें। नींबू की गंध से चीटियां दूर भागती हैं।

नींबू

हल्दी

जहां पर चीटियां हैं उस जगह पर हल्दी पाउडर को छिड़क दें। हल्दी पाउडर के इस्तेमाल से आप पाएंगी कि सभी चीटियां मर गई हैं।

घर के जिस कोने में बहुत ज्यादा चीटियां दिख रही हैं वहां बोरेक्स पाउडर और चीनी मिलाकर रख दें। इसे खाते ही चीटियां मर जाएंगी।

बोरेक्स पाउडर

Chaitra Navratri 2024 : चैत्र नवरात्रि की अष्टमी पर करें ये खास उपाय, सभी संकटों से बच जाएंगे

सुनैना