प्रतिमा सिंह
केमिकलयुक्त रंगों से होली खेलने के बाद त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं भी होने लगती हैं। इन परेशानियों से बचने के लिए आप कुछ टिप्स को अपना सकते है।
ये असरदार टिप्स आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं। इन टिप्स को अपनाने के बाद अपकी त्वचा पर लगा पक्का रंग भी काफी आसानी से उतर जाएगा।
होली खेलने से पहले बॉडी पर तेल, घी या मलाई लगाने से रंग या उसमें मौजूद केमिकल्स आपकी को नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। होठों पर पेट्रोलियम जेली जरूर लगाएं।
यदि आपकी त्वचा से होली का रंग उतरने का नाम नहीं ले रहा है तो इन्हें हटाने के लिए आटा, दूध, बेसन, हल्दी और तेल इन सबको मिक्स करके उबटन बना लें।
होली खेलते समय अपनी आंखों का ध्यान रखना न भूलें क्योंकि अगर आंखों के अंदर रंग चला जाता है तो आंखों में इंफेक्शन होने की संभावना बढ़ जाती है।
अगर आपकी आंखों में होली का रंग चला जाए तो आंखों को तुरंत ठंडे व साफ पानी से धो लें। आंखों के आसपास कॉपर सल्फेट वाले रंगों लगाने से बचें ।
रंग खेलने से पहले अपने चेहरे पर वाटर रेसिस्टेंट या प्रूफ सनस्क्रीन लगाएं। इसके साथ ही, रंग खेलने से पहले फेशियल, ब्लीच या केमिकल पील करवाने से भी बचें।
प्रतिमा सिंह