श्वेता
होली एक सांस्कृतिक, धार्मिक और पारंपरिक त्योहार है। पूरे भारत में इसका अलग ही जश्न और उत्साह देखने को मिलता है।
होली भाईचारे, आपसी प्रेम और सद्भावना का त्योहार है। इस दिन लोग एक दूसरे को रंगों में सराबोर करते हैं।
घरों में गुझिया और पकवान बनते हैं। लोग एक दूसरे के घर जाकर रंग-गुलाल लगाते हैं और होली की शुभकामनाएं देते हैं।
फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की रात होलिका दहन किया जाता है और इसके अगले दिन होली मनाई जाती है।
हिंदू धर्म के अनुसार होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना गया है।आइए जानते हैं इस साल होली की सही तारीख और शुभ मुहूर्त क्या है।
फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 24 मार्च को सुबह 09 बजकर 54 मिनट से शुरू होगी और 25 मार्च को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर समापन होगा।
24 मार्च को होलिका दहन है। इस दिन होलिका दहन का शुभ मुहूर्त देर रात 11 बजकर 13 मिनट से लेकर 12 बजकर 27 मिनट तक है।
होलिका के अगले दिन होली मनाई जाती है। इस साल 25 मार्च को देशभर में धूमधाम से होली मनाई जाएगी।
श्वेता
बसंत पंचमी के दिन क्यों पहनते हैं पीले रंग के वस्त्र, जानें महत्व