Renuka Goswami
करवाचौथ की तरह करवाचौथ सरगी भी महिलाओं के लिए जरूरी होती है। क्योंकि हर साल सरगी खाकर ही करवाचौथ का निर्जल उपवास शुरू किया जाता है।
इस करवा चौथ सरगी में पैक्ड फूड्स के बजाय हेल्दी और हाइड्रेटिंग फूड्स जैसे फ्रेश फ्रूट्स, दही और होममेड मिठाई शामिल कर बैलेंस्ड थाली तैयार कर सकती हैं।
दिनभर हाइड्रेटेड और एनर्जेटिक रहने के लिए सरगी में फ्रेश सिट्रस फ्रूट्स जैसे संतरे, अनानास, सेब, अनार और हेल्दी नारियल पानी जरूर शामिल कर सकती हैं।
फ्रेश हाइड्रेटिंग फ्रूट्स
व्रत के दौरान दिनभर खाली पेट रहने से कई बार तबियत बिगड़ने लगती है। ऐसे में अगर आप दिनभर फ्रेश और हेल्दी रहना चाहती हैं। तो सरगी में नारियल पानी जरूर लें।
कोकोनट वॉटर
करवाचौथ सरगी में केवल हेल्दी आइटम्स को शामिल करना चाहती हैं। तो दही और सब्जियों के साथ बेसन का चीला, होल ग्रेन रोटी, स्टफ्ड पनीर परांठा और सैलेड ले सकती हैं।
दही और सब्जियां
व्रत में ब्लोटिंग और एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसीलिए सरगी में फाइबर का होना जरूरी है। इसके लिए होल ग्रेन रोटी और स्टफ्ड पनीर परांठा ले सकती हैं।
स्टफ्ड होलग्रेन रोटी
करवाचौथ सरगी थाली को हेल्दी बनाने के लिए मीठा अवॉइड करना चाहती हैं। तो घर पर सूजी का हलवा हेल्दी ड्राई फ्रूट्स, गुड और डेट्स के साथ तैयार कर सकती हैं।
सूजी का हलवा