केले का शेक शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन कुछ लोगों के लिए इसका सेवन नुकसानदायक हो सकता है। आइये जानते हैं कैसे-
केले के शेक में काफ़ी कैलोरी होती हैं, इसलिए अगर आप वज़न कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो आपको केले का शेक पीने से बचना चाहिए।
केले में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, इसलिए अगर आपको कब्ज की समस्या है, तो आपको केले का शेक पीने से बचना चाहिए।
केले में नेचुरल शुगर होती है, इसलिए अगर आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ा हुआ है, तो आपके लिए केले का शेक नुकसानदायक हो सकता है।
केले में फैट की मात्रा ज्यादा होती है, इसलिए जिन लोगों का कॉलेस्ट्रॉल लेवल हाई है, तो उन्हें केले का शेक नहीं पीना चाहिए।
केले की तासीर ठंडी होती है, इसलिए अगर आपको सर्दी-जुकाम और छाती में बलगम की समस्या है, तो आपको केले का शेक नहीं पीना चाहिए।
केले के शेक में प्रोटीन अधिक पाया जाता है, इसलिए जो लोग किडनी की समस्या से जूझ रहे हैं उन्हें केले का शेक नहीं पीना चाहिए।
अगर आपको एसीडिटी की समस्या है, तो आपको केले का शेक नहीं पीना चाहिए, क्योंकि केला और दूध का मिश्रण एसीडिटी को बढ़ा सकता है।
श्वेता