मधु गोयल
दही और गुड़ साथ में खाने से पेट ज्यादा वक्त तक भरा रहता है, जिससे वजन कम करने में भी काफी मदद मिलती है।
दही और गुड़ साथ में खाने से पाचन संबंधी परेशानियां जैसे अपच, गैस, एसिडिटी आदि को दूर करने में मदद मिलती है।
खून की कमी है तो रोजाना दही के साथ गुड़ का सेवन शुरू कर दे। इससे शरीर में आयरन बढ़ता है जिससे खून की कमी दूर होती है।
दही और गुड़ साथ में खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है, जिससे आप सर्दी-जुकाम और अन्य बीमारियों से बच सकते हैं।
दही में गुड़ मिलाकर खाने से पेट की ऐंठन दूर होती है और महिलाओं को पीरियड्स क्रेम्प्स से भी छुटकारा मिलता है।
दही और गुड़ साथ में खाने से एनर्जी बढ़ती है। इसे खाने से थकान व कमजोरी की समस्या भी दूर होती है।
दही और गुड़ का सेवन हड्डियों के लिए फायदेमंद है। ये दोनों मिल कर हड्डियों को मजबूती देते हैं और जोड़ों के दर्द को कम करते हैं।
दही और गुड़ का साथ में सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।
मधु गोयल