Health

श्‍वेता

शीशम के पत्तों के साथ करें मिश्री का सेवन मिलेंगे बहुत से हेल्थ बेनिफिट्स

शीशम में औषधीय गुण पाए जाते हैं जो कई बड़े से बड़े इलाज में फायदेमंद साबित हो सकते हैं। इसे मिश्री के साथ खाने से और भी ज्यादा लाभ मिलते हैं। आइये जानते हैं क्या हैं वो लाभ-

महिलाओं में ल्यूकोरिया एक सामान्य रोग है। असामान्य मात्रा में सफेद पानी निकलने से हेल्थ में गिरावट आने लगती है। ऐसे में शीशम के पत्तों के साथ मिश्री चबाने से इस समस्या में आराम मिलता है।

शीशम के पत्तों के साथ मिश्री खाने से पीसीओडी जैसी समस्याओं में भी आराम मिलता है। इन्हें साथ में खाने से महिलाओं की सेहत को कई तरह के लाभ मिलते हैं।

महिलाओं को पीरियड्स के दौरान कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। वहीं, कई महिलाएं हैवी ब्लीडिंग से परेशान रहती हैं। ऐसे में मिश्री के साथ शीशम के पत्ते खाने से हैवी पीरियड्स में आराम मिलता है।

गर्मियों के मौसम में शीशम के पत्तों के साथ मिश्री खाने से शरीर की गर्मी दूर होती है। इससे पेट और बॉडी दोनों को ठंडक मिलती है।

गर्मियों के मौसम में बहुत से लोगों को नाक से खून आने की समस्या रहती है। ऐसे में शीशम के पत्ते मिश्री के साथ चबाने से या उसका शरबत पीने से नाक से खून आने की समस्या में आराम मिलता है।

महिलाओं में खून की कमी सबसे ज्यादा देखने को मिलती है। एनीमिया से बचने के लिए मिश्री के साथ शीशम के पत्ते खाना बहुत ही फायदेमंद होता है।

श्‍वेता

 Health

सुबह खाली पेट करें जीरे के पानी का सेवन, मिलेंगे कमाल के फायदे