मधु गोयल

Health

हाई प्रोटीन फूड है टोफू, जानें इसे खाने के फायदे

टोफू में आइसोफ्लेवोनिस होते हैं जिन्हें विभिन्न प्रकार के कैंसर से बचाव में सहायक माना गया है।

टोफू हार्ट डिजीज के रिस्क को भी कम करता है। इसके सेवन से सैचरेटेड फैट्स के साथ-साथ कलेस्ट्रॉल का भी स्तर कम हो जाता है।

टोफू में कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है, जो हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है।

टोफू में एंटीऑक्‍सीडेंट पाया जाता है जिससे फ्री रेडिकल्‍स नष्ट हो जाते हैं और चेहरे पर बढ़ती उम्र का असर कम दिखता है।

बालों को हेल्दी रखने के लिए अपनी डाइट में टोफू को शामिल करें। इसमें मौजूद केराटिन से बालों का झड़ना कम हो जाता है।

टोफू में कैलरी भी काफी कम होती है, जिसकी वजह से इसका सेवन करने से वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

टोफू डायबिटीज के मरीज के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

टोफू में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो एनीमिया के लक्षणों को कम करने में सहायक होता है।

मधु गोयल

रास्पबेरी खाने से शरीर को मिलते हैं गजब के फायदे

Health