श्‍वेता

 Health

कहीं आप इन पत्तों को फेंक तो नहीं देते

मूली का सफेद भाग ही नहीं बल्कि इसके पत्ते भी बहुत गुणकारी हैं। आइए जानते हैं मूली के पत्तों के सेवन से क्या फायदे होते हैं।

मूली के पत्तों में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है।

इसमें भरपूर मात्रा में आयरन और विटामिन्स होते हैं, जो शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करते हैं।

मूली के पत्तों में सोडियम की मात्रा अच्छी होती है, जिससे लो ब्लड प्रेशर की समस्या दूर हो सकती है।

फाइबर से भरपूर मूली के पत्तों के सेवन से बवासीर के समस्या में आराम मिल सकता है।

यह एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं, जिससे यूरिक एसिड की समस्या कम हो सकती है।

इसमें भरपूर मात्रा में आयरन होता है जिससे हीमोग्लोबिन बेहतर होता है और एनीमिया की समस्या भी कम होती है।

मूली के पत्तों में कैलोरी कम होती है जिसके सेवन से वजन को आसानी और तेजी से कंट्रोल किया जा सकता है।

विटामिन A, B1, B6, फॉस्फोरस और पोटैशियम से भरपूर मूली के पत्ते डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।

श्‍वेता

 Health

वजन घटाने में फायदेमंद हैं ये रूट वेजिटेबल्स