श्वेता
गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए आप ये कुछ खास स्मूदी ट्राई कर सकती हैं, जो न आपके शरीर को ठंडा रखेंगी साथ ही वजन भी नहीं बढ़ने देंगी।
खीरे को काट कर पानी और पुदीने के साथ ब्लेंड कर लें। इसको पीने से शरीर के टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैंं। यह आपके शरीर को ठंडा भी रखती है।
खीरे और पुदीने की स्मूदी
कीवी के साथ खरबूजे को मिक्स करके ब्लेंड कर दें। यह ड्रिंक आपको वजन कम करने में मदद करता है और डिहाइड्रेशन जैसी स्थिति से बचाता है।
खरबूजे और कीवी की स्मूदी
आम के पल्प को दूध और दही के साथ मिक्स कर के मैंगो शेक बन कर तैयार हो जाता है, जो स्वादिष्ट होने के साथ साथ शरीर के लिए भी लाभदायक है।
मैंगो स्मूदी
दोनों चीजों को ब्लेंड करके स्मूदी बना लें। तरबूज हमारे शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। स्ट्रॉबेरी के साथ पीने में इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है।
तरबूज और स्ट्रॉबेरी स्मूदी
केले को ब्लेंड करके उसमें थोड़ा सा शहद मिक्स करके स्मूदी बना लें। इस स्मूदी को पीने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है,जो वजन कम करने में सहायक है।
केला स्मूदी
पालक, केल, धनिया और पौदीने को एक साथ ब्लेंड कर के स्मूदी बना लें। यह स्मूदी वजन कम करने और स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होती है।
हरी स्मूदी
दूध के साथ ओट्स, शहद, कीवी और प्लम को मिक्स कर स्मूदी बना लें। यह स्मूदी वजन कम करने के साथ-साथ आपके शरीर के लिए भी फायदेमंद है।
ओट्स स्मूदी
श्वेता