श्वेता
फेफड़ा हमारे शरीर के महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। ऐसे में फेफड़ों को स्वस्थ रखने के लिए इन आदतों को अपनाना जरूरी है।
नियमित रूप से व्यायाम करने से न केवल सांस प्रणाली मजबूत होती है बल्कि इससे लंग्स पर सकारात्मक प्रभाव भी पड़ता है।
फेफड़ों को मजबूत बनाने के लिए व्यक्ति को भरपूर मात्रा में पानी का सेवन करना चाहिए। ऐसा करना सेहत के लिए फायदेमंद साबित होता है।
अपनी डाइट में उन चीजों को जोड़ें जिसमें भरपूर मात्रा में विटामिंस, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट हों। ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद हो सकते हैं।
व्यक्ति को धूम्रपान का सेवन करने से बचना चाहिए। धूम्रपान, तंबाकू आदि के सेवन से फेफड़ों को नुकसान हो सकता है।
फेफड़ों की सफाई के लिए स्टीम बहुत जरूरी है। रात में सोते समय अगर एक बार भी स्टीम ली जाए तो फेफड़ों को काफी राहत मिलती है।
जहां वायु प्रदूषण का स्तर अधिक है तो आप घर से निकलते ही मास्क का इस्तेमाल करें। मास्क का उपयोग फेफड़ों को जोखिम से बचा सकता है।
तनाव आपके फेफड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है और सांस की बीमारियों को बढ़ा सकता है। तनाव से निपटने के लिए योग या ध्यान करें।
श्वेता