Health

श्‍वेता

डाइट में शामिल करें ये एक चीज, दूर हो जाएगी विटामिन बी 12 की कमी

विटामिन बी-12 की कमी की वजह से न केवल आपकी फिजिकल हेल्थ बल्कि आपकी मेंटल हेल्थ भी बुरी तरह से प्रभावित हो सकती है।

अगर आप अपनी ओवरऑल हेल्थ को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो अपनी डाइट में विटामिन बी-12 से भरपूर फूड्स जरूर शामिल करें।

आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके शरीर में विटामिन बी 12 की कमी को पूरा कर सकती है। आइये जानते हैं क्य है वो चीज-

खमीर एक ऐसी चीज है जिसमें सबसे अधिक मात्रा में विटामिन बी 12 पाया जाता है। इसलिए इस विटामिन की कमी को पूरा करने के लिए खमीर का सेवन करें।

रोजाना खमीर का सेवन करने से शरीर में विटामिन बी 12 की कमी से होने वाली बिमारियों का खतरा कम हो जाता है।

खमीर में भरपूर मात्रा में मिनरल्स होते हैं, जो आपको दिन भर एनर्जेटिक फील करवाकर आपकी थकान और कमजोरी की छुट्टी कर सकते हैं।

इम्यूनिटी कमजोर होने के कारण होने वाली बिमारियां जैसे सर्दी जुकाम आदि से बचने के लिए खमीर को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

इसके अलावा खमीर आपकी सेहत के साथ-साथ आपकी स्किन और आपके बालों के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

श्‍वेता

 Health

सुबह खाली पेट करें जीरे के पानी का सेवन, मिलेंगे कमाल के फायदे