प्रियंका शर्मा
उम्र बढ़ने के साथ अगर आप एक स्वस्थ जीवन जीना चाहते हो, तो आपको कुछ आदतों में बदलाव करने की जरूरत है।
कुछ आदतें आपको वक्त से पहले बूढ़ा बना सकती है। हेल्दी आदतों को अपनाने से आप हेल्दी और यंग तो होंगे ही, साथ ही में आपका शरीर सुपर एक्टिव भी रहेंगे।
आइए जानते है इन आदतों और रूटीन के बारे में जिसे फॉलो कर के फिट और एक्टिव रहा जा सकता है।
डायट
उम्र बढ़ने के साथ शरीर में पोषक तत्वों की कमी होने लगती है, इसलिए डॉक्टर की सलाह के साथ एक बैलेंस और हेल्दी डायट प्लान किया जा सकता है।
वजन कंट्रोल
उम्र बढ़ने के साथ शरीर में फैट बढ़ता है जिससे वजन बढ़ सकता है। इसके कारण बीपी, शुगर, हार्ट की समस्या हो सकती है। इसलिए वजन पर कंट्रोल रखना चाहिए।
एक्सरसाइज
उम्र बढ़ने के साथ दिल और पूरे शरीर की फिटनेस के लिए एक्सरसाइज जरूरी है, इसे अपने डेली रूटीन में शामिल करना चाहिए।
एक्टिविटी
कई बार लोगों को एक्सरसाइज करने का समय नहीं मिल पाता, ऐसे में घर में ही छोटा-छोटी एक्टिविटी जैसे वॉक, सीढ़ी चढ़ना-उतरना किया जा सकता है।
नींद की क्वॉलिटी
आज के समय में ज्यादातर लोग काम, स्ट्रेस, और में लगे रहने के कारण अच्छी नींद नहीं ले पाते। जबकि रोजाना 7 से 9 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए।
रेग्युलर चेकअप
एक उम्र के बाद लोगों को रेग्युलर चेकअप कराने चाहिए। जिससे समय रहते शरीर में हो रहे बदलावों की पहचान की जा सके और उनका हल निकाला जा सके।
Skin Care:
बॉडी पॉलिशिंग से होने वाले फायदे
निक्की मिश्रा