Health Tips : डिप्रेशन को दूर भगा देंगी ये 7 आदतें, आज ही अपनाएं 

आयुषी जैन 

आजकल हर दूसरा व्यक्ति डिप्रेशन का शिकार हो रहा है। खराब लाइफस्टाइल, समय पर ना सोना, असफल होने का डर अक्सर डिप्रेशन का खतरा बढ़ा देता है। 

खुद को व्यस्त रखें

दिन भर आप अपने व्यस्त रखें। ताकि आपको बिस्तर पर सोते ही तुरंत नींद आ जाए और आप दूसरी चीजों के ख्यालों में ना रहें। 

पॉजिटिव सोचें 

हमेशा पॉजिटिव ही सोचे और पॉजिटिव लोगों को ही अपने आसपास रखें। डिप्रेशन जैसी स्थिति में पॉजिटिव विचारों वाला दोस्त होना बहुत जरूरी है।

नेचर से करें प्यार

व्यस्त लाइफ के चलते अक्सर लोगों के पास समय नहीं होता है। ऐसे में अगर आप नेचर से प्यार करेंगे तो जीवन खुशहाल बनाएगा। 

एक्सरसाइज या डांस करें

एक्सरसाइज और डांस मूड को बेहतर रखने में मदद करता है। इससे शरीर में हैप्पी हार्मोन रिलीज होते हैं, जो स्ट्रेस को कम करने में मदद करते हैं।

कॉमेडी फिल्में देखें 

जब कभी भी आप फ्री महसूस करें तो कॉमेडी फिल्में देखें। फनी फिल्में देखने से मन शांत रहता है और आप रिलैक्स और खुश महसूस करते हैं।

खुद को महत्व दें

अक्सर लोग दूसरों को खुश रखने में परेशान रहते है और वे खुद की खुशी भूल जाते हैं। खुद को पार्टी दें और खुद की कंपनी को इंजॉय करें।

कंफर्ट जोन से बाहर निकलें

अक्सर लोग अपने कंफर्ट जोन में रहना पसंद करते हैं। लेकिन यह गलत है। हमेशा कुछ नया करने का ट्राय करें। ऐसा करने से मन को खुशी मिलती है।

श्‍वेता

Skin care

सर्दियों में रूखी नहीं होगी आपकी स्किन, अपनाएं ये घरेलू उपाय