टाइगर नट्स भी एक तरह का ड्राइफ्रूट होता है, जो अन्य नट्स से कई गुना ज़्यादा फायदेमंद होता है। आइए जानें इसके फायदों के बारे में-
टाइगर नट्स में मौजूद मिनरल और फाइबर आपके दिल को सेहतमंद रखते हैं। यह हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी समस्या को भी कम करते हैं।
टाइगर नट्स में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो आपके पाचन तंत्र को ठीक रखता है और कब्ज में राहत पहुंचाता है ।
टाइगर नट्स में फाइबर होता है, जिससे आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है और वजन कम करने में मदद मिलती है।
टाइगर नट में मौजूद फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट ब्लड शुगर लेवल को कम करता है। डायबिटीज के मरीज इसका सेवन कर सकते हैं।
टाइगर नट्स में मौजूद ओलिक एसिड और विटामिन ई, बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है।
टाइगर नट्स में प्रोटीन और विटामिन-ई होते हैं, जो चेहरे की झाइयों को कम कर त्वचा को हेल्दी और शाइनी रखने में मदद करते हैं।
टाइगर नट्स में प्रोटीन, मैग्नीशियम और विटामिन-ई होते हैं, जो मानसिक स्वास्थ्य को सुधारते हैं और तनाव को कम करते हैं।
श्वेता