Health

श्‍वेता

इन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए अखरोट, हो सकता है नुकसान

अखरोट सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन कुछ लोगों को यह नुकसान भी पहुंचा सकता है। आइये जानते हैं किन लोगों को अखरोट का सेवन नहीं करना चाहिए।

अखरोट में एलर्जी पैदा करने वाले तत्व होते हैं, जो अस्थमा की परेशानी को बढ़ा सकते हैं। इसलिए अगर आपको अस्थमा है तो अखरोट नहीं खाना चाहिए।

जिन लोगों का वजन बहुत ज्यादा है, उन्हें अखरोट खाने से बचना चाहिए क्योंकि इसमें काफी मात्रा में कैलोरी होती हैं, जो वजन बढ़ाने का काम कर सकते हैं।

अखरोट में कई ऐसे तत्व होते हैं जो डायरिया की परेशानी को ज्यादा बढ़ा सकते हैं। इसलिए डायरिया होने पर अखरोट का सेवन करने से बचना चाहिए।

अगर आपको गैस और अपच जैसी दिक्कत है तो भी आपको अखरोट से दूरी बनाकर रखनी चाहिए क्योंकि अखरोट में फाइबर काफी मात्रा में होता है।

अगर आप अल्सर की परेशानी होने पर अखरोट का सेवन करते हैं, तो इससे जी मिचलाना, उल्टी और भूख न लगने जैसी दिक्कत काफी बढ़ सकती हैं।

हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को अखरोट नहीं खाना चाहिए क्योंकि इसमें टायरामाइन नाम का अमीनो एसिड होता है, जो हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को बढ़ा सकता है।

अखरोट में ऑक्सेलेट होता है, जो किडनी स्टोन के जोखिम को बढ़ा सकता है। इसलिए जिन लोगों को किडनी की समस्या है उन्हें इस का सेवन नहीं करना चाहिए।

श्‍वेता

 Health

सुबह खाली पेट करें जीरे के पानी का सेवन, मिलेंगे कमाल के फायदे