सेब स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन कुछ बीमारियों में इसका सेवन नुकसानदायक हो सकता है। आइए, जानते हैं किन लोगों को सेब नहीं खाना चाहिए।
सेब की तासीर ठंडी होती है, इसलिए जिन लोगों को कफ़ की समस्या है, उन्हें सुबह के समय सेब नहीं खाना चाहिए।
सेब में प्राकृतिक शुगर की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। ऐसे में, डायबिटीज के मरीजों को सेब का सेवन नहीं करना चाहिए।
अगर आपको सेब से एलर्जी है, तो इसका सेवन भूलकर भी न करें। इससे त्वचा में खुजली, रैशेज और सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो सेब का सेवन न करें क्योंकि इसमें कैलोरी और शुगर काफी मात्रा में पाई जाती है, जिससे वजन बढ़ सकता है।
जो लोग पाचन संबंधी समस्याओं से परेशान रहते हैं, उन्हें सेब नही खाना चाहिए क्योंकि इससे पेट में गैस, दर्द और ऐंठन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
जिन लोगों को नींद न आने की दिक्कत है उन्हें रात में सेब नहीं खाना चाहिए क्योंकि इसमें मौजूद फ्रक्टोज से बॉडी एक्टिव हो जाती है और नींद नहीं आती।
सेब में मौजूद एसिड दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए अगर आपको दांतों की समस्या है, तो सेब खाने से बचना चाहिए।
श्वेता