Health:

गुड खाने के होते हैं ये 9 फायदे

प्रियंका शर्मा

गुड में मौजूद गुण सेहत के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। आइए जानें गुड खाने के फायदे -

हड्डियां मजबूत बनाए

गुड़ में कैल्शियम, आयरन और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व होते हैं। जिससे हड्डियां हेल्दी होती है और शरीर में कमजोरी भी दूर होती है।

एक्टिव रखे

गुड़ बॉडी को मजबूत बनाता है। साथ ही शरीर को एक्टिव बनाए रखने के लिए गुड़ का दूध के साथ सेवन करना चाहिए।

पाचन तंत्र को करे मजबूत

खाने के बाद गुड़ खाना बहुत लाभकारी है। ऐसा करने से पाचन क्रिया बेहतरीन होती है। बदहजमी, गैस जैसी परेशानियों से छुटकारी मिलता है।

बीपी करे कंट्रोल

हाई ब्लड प्रेशर से परेशान लोग गुड़ का सेवन कर सकते हैं। कहा जाता है कि इसका एक टुकड़ा खाने से बीपी कंट्रोल होता है।

शरीर को एनर्जी से भरपूर रखने के लिए या इम्युनिटी मजबूत करने के लिए गुड़ का सेवन करने के लिए कहा जाता है।

इम्युनिटी बढ़ाए

दिमाग के लिए फायदेमंद

माइग्रेन से परेशान लोगों के लिए रोज गुड़ के एक टुकड़े करना लाभदायक हो सकता है। इसके सेवन से याददाश्त बेहतर होती है।

आंखों के लिए फायदेमंद

गुड़ आखों के लिए बहुत लाभदायक होता है। गुड़ का सेवन करने से आंखों का स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलती है।

सर्दी-जुकाम से राहत

गुड़ के एक टुकड़े के साथ काली मिर्च और अदरक का सेवन करने से सर्दी-जुकाम से राहत मिलती है।