गायत्री वर्मा
दिल को सेहतमंद रखने के लिए योगा बेहद फायदेमंद हो सकता है। रोजाना सुबह इन 6 आसनों को करने से दिल स्वस्थ रखने में मदद मिलेगी।
इस मुद्रा में पेट के बल लेटना होता है और शरीर के ऊपरी हिस्से को ऊपर उठाना होता है। इसका पेट पर सीधा प्रभाव पड़ता है और धीरे-धीरे हृदय की कार्यक्षमता में भी सुधार होता है।
इस आसन को करने के लिए आपको पैरों को क्रॉस करके बैठना है और अपने हाथों को पीछे की तरफ जोड़ने की कोशिश करना है। इस आसन से हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।
आपको स्क्वाट पोजिशन में बैठना है। इसके बाद कोहनियों से घुटनों को दबाते हुए हथेलियों को आपस में जोड़ना है। यह आपके हृदय के स्वास्थ्य के लिए एक बेहतरीन योग आसन है।
पैरों को जोड़कर सीधे खड़े होना है। हाथों को ऊपर की ओर स्ट्रेच करते हुए जोड़ना है।इस आसन से फेफड़ों की क्षमता विकसित होती है और हृदय रोगों का जोखिम कम होता है।
इस आसन को करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं और पैरों के बीच में गैप बनाएं। पैरों और हाथों को मजबूती से दबाते हुए शरीर को उपर की तरह उठाएं।
इस मुद्रा से हृदय स्वास्थ्य बेहतर होता है। पैरों को फैलाकर जमीन पर बैठ जाएं। शरीर को आगे की ओर झुकाएं। हाथों को पैरों के तलवे को और नाक को घुटनों से स्पर्श कराएं।
निक्की मिश्रा
Health