श्वेता
बहुत से लोग वेट कंट्रोल करने के चक्कर में रात का खाना नहीं खाते हैं इससे उनकी सेहत को काफी नुकसान होता है। आइये जानते हैं-
रात में खाली पेट सोने में प्रोटीन और अमीनो एसिड की कमी हो जाती है, जिसके कारण मांसपेशियां भी कमजोर होने लगती हैं।
खाली पेट सोने के कारण सिर्फ एनर्जी ही कम नहीं होती बल्कि मूड भी खराब हो जाता है जिसके कारण आपमें चिड़चिड़ापन होने लगता है।
रात में खाना न खाने से मेटाबॉल्जिम प्रभावित होता है जिसके कारण इंसुलिन लेवल को नुकसान होता है और शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या बढ़ जाती है।
रात में खाली पेट सोने से शरीर को आवश्यक पोषक तत्व नहीं मिल पाते जिसके कारण इम्यूनिटी कम होने लगती है।
रात में बिना कुछ खाए सोने से आपके शरीर में एनर्जी लेवल कम होता है जिससे पूरे शरीर में आपको थकान महसूस हो सकती है।
खाली पेट सोने के कारण आपकी नींद भी प्रभावित हो सकती है। ऐसे में आप रात में बिना खाए बिल्कुल न सोएं।
रात में डिनर न करने से कई बार पेट में दर्द की समस्या भी हो सकती है। बहुत से लोगों को खाली पेट गैस और एसिडिटी बढ़ जाती है।
रात में खाए बिना सोने के चक्कर में कुछ लोगों को रात में भूख लगती है और वे कुछ भी खा लेते हैं जिससे वजन कम होने के बजाय बढ़़ने लगता है।
श्वेता