श्वेता
बोल्ड एक्ट्रेस साक्षी मलिक फिटनेस को लेकर काफी सीरियस रहती हैं और अपने फैंस को एक्सरसाइज के लिए मोटिवेट करती रहती हैं।
साक्षी अक्सर अपने वर्कआउट की विडियो और तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। आइये जानते हैं उनके फिटनेस सीक्रेट्स के बारे में।
अपनी बॉडी को टोन बनाये रखने के लिए वह रोजाना अपने वर्कआउट रूटीन में स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज को शामिल करती हैं।
साक्षी योग पर भी पूरा ध्यान देती हैं। वह शारीरिक और मानसिक लाभ पाने के लिए विभिन्न योग आसन करती हैं।
साक्षी कभी भी वर्कआउट करना नहीं छोड़ती हैं। यही कारण है कि उनका शरीर हर समय शेप में बना रहता है।
साक्षी मलिक खुद को फिट रखने के लिए स्विमिंग भी करती हैं। ये टोंड होने और रिलैक्स करने का शानदार तरीका है।
साक्षी को घर का बना खाना बहुत पसंद है। उनका मानना है कि घर के खाने से पोषण मिलता है, जो स्वस्थ शरीर के लिए बहुत जरूरी है।
साक्षी रोज खूब सारा पानी पीती हैं, क्योंकि उनका मानना है कि इससे पाचन में सहायता मिलती है और त्वचा भी चमकदार बनती है।
श्वेता