स्वाति कुमारी
रागी में कैल्शियम के अलावा फॉस्फोरस भी पाया जाता है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है।
हड्डियां करें मजबूत
रागी बालों का झड़ना रोकने में मदद करता है। रागी बालों को समय से पहले सफ़ेद होने से भी बचाता है।
बाल करें मजबूत
रागी आयरन का अच्छा स्रोत है। इसलिए, शारीरिक परिश्रम अधिक करने वाले लोगों को डाइट में रागी शामिल करना चाहिए।
आयरन से भरपूर
अंकुरित रागी आयरन और कैल्शियम से भरपूर होने के कारण मां का दूध बढ़ाने में मदद कर सकता है।
स्तनपान
रागी में अमीनो एसिड पाया जाता है। जो कैंसर को रोकने में मदद कर सकते है। ऐसे में डाइट में रागी को शामिल कर सकती हैं।
कैंसर
रागी में ट्रिप्टोफैन नामक अमीनो एसिड होता है, जो भूख को कम करता है और इस कारण से तेजी से वजन भी घटता है।
वजन करें कम
रागी में मैग्नीशियम होता है, जो हृदय रोग के जोखिम को कुछ हद तक कम करने में मदद कर सकता है।
हृदय के लिए फायदेमंद
रागी टाइप 2 डायबिटीज के खतरे को कम करने में मददगार हैं। ये हमारे शरीर के इंसुलिन प्रतिरोध को कम करता है।
डायबिटीज
महिलाएं कई बार एनीमिया की शिकार हो जाती हैं। अंकुरित रागी में विटामिन सी होता है, जो हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है।
एनीमिया
आप रागी को डाइट में शामिल करने के लिए इसका हलवा, खीर, डोसा, दलिया, इडली और रोटी बनाकर खा सकती हैं।
डाइट में कैसे करें शामिल?
स्वाति कुमारी