आजकल खराब खानपान के कारण हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में आप किचन में मौजूद इन चीजों से दूरी बना लें-
रिफाइंड तेल शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है, क्योंकि इसमें फैट्स और ट्रांस फैट्स की ज्यादा मात्रा होती है जो कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकती है।
रिफाइंड
सफेद चीनी में अधिक मात्रा में फ्रक्टोज और सुक्रोज होता है, जो हाई कोलेस्ट्रॉल, मोटापे और डायबिटीज का कारण बन सकते हैं।
सफेद चीनी
मैदा के सेवन से मोटापा और इंसुलिन रेजिस्टेंस की समस्या बढ़ती है, जिससे कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
मैदा
डिब्बाबंद जूस और कोल्ड ड्रिंक्स में शुगर की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जिसके कारण मोटापे, कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है।
डिब्बाबंद जूस
सफेद चावल ग्लूकोज को तेजी से अब्जॉर्ब करता है, जिससे इंसुलिन के स्तर में उतार-चढ़ाव हो सकता है और कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है।
सफेद चावल
नमक का ज्यादा सेवन करने से शरीर में सोडियम का लेवल बढ़ सकता है, जिससे दिल के रोग और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है।
सफेद नमक
पनीर में सेचुरेटेड फैट की मात्रा अधिक होती है, जो कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकती है। इसलिए, पनीर का सेवन सीमित करना चाहिए।
पनीर
श्वेता