मधु गोयल

Health

रात को सोते समय पेट में बनती है गैस, बचने के लिए करें ये काम

कुछ लोगों को रात में सोते समय पेट में गैस बनने की समस्या होती है, जिससे नींद नहीं आती और बेचैनी होती है। आइये जानतें हैं इससे बचने के उपाय-

खाना पचाने में स्वस्थ आंत के वैक्टीरिया को करीब छह घंटे लगते हैं, इसलिए रात का खाना सोने से करीब तीन घंटे पहले खाना चाहिए।

जिन लोगों को सोते समय गैस बनने की समस्या है, उन्हें रात को भारी खाना खाने की बजाय हल्का और कम खाना खाना चाहिए।

रात में हाई-फाइबर युक्त फूड जैसे मटर, बीन्स, ब्रोकोली आदि खाने से बचना चाहिए, इसे पचाने में समय लगता है और गैस भी बनती है।

रात को भोजन के बाद कम से कम 20-25 मिनट तक जरूर टहलना चाहिए। इससे खाना पचाने में दिक्कत नहीं होती है।

रात को खाना खाने के कुछ देर बाद पानी जरूर पिएं और उसके कुछ देर बाद सोएं। इससे गैस की समस्या नहीं होगी और नींद भी अच्छी आएगी।

रात को सोते समय आपको अपने लेफ्ट साइड हो कर सोना चाहिए। इससे आपको गैस की समस्या नहीं होती है।

खाने के बीच का अंतर सही होना चाहिए खाली पेट रहने से भी गैस बनने लगती है, इसलिए भूख लगने पर कुछ हेल्दी खा लेना चाहिए।

मधु गोयल

रास्पबेरी खाने से शरीर को मिलते हैं गजब के फायदे

Health