श्वेता
अगर आपका वजन बढ़ रहा है तो उसको कम करने के लिए आपको अपने घर के छोटे-छोटे कामों को खुद करना होगा। आइए जानें कौन से है ये काम।
किचन में बर्तन धोने, स्लैप पोंछने और ड्रार वगैरह साफ करने से शरीर एक्टिव रहता है जिससे कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है।
पेट और कमर की चर्बी कम करने के लिए पोछा लगाएं। पोछा लगाना किसी एक्सरसाइज से कम नहीं है लेकिन पोछा बैठकर लगाएं।
दिन में 2-3 बार सीढ़ियां चढ़ें और उतरें। जब आप सीढ़ियां चढ़ते हैं तो इससे पूरी शरीर की एक्सरसाइज होती है और वजन भी कम होता है।
आप घर का काम या सामान लाने के लिए पैदल जाएं। इससे आपकी वॉक भी हो जाएगी और वजन कम करने में भी मदद मिलेगी।
पूरा दिन बच्चों के साथ लगे रहने की वजह से आपके पूरे शरीर की एक्सरसाइज हो जाती है। इससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
अगर आप मशीन की बजाए हाथ से कपड़े धोएंगे तो यह आपकी कैलोरी बर्न करने में ज्यादा फायदेमंद होगा।
अगर आपको पेड़-पौधे लगाने का शौक है और उनकी खुद देखभाल करते हैं तो ये एक बेस्ट फिजिकल एक्सरसाइज है।
श्वेता