श्‍वेता

Health

थायराइड से परेशान हैं? अपनाएं बाबा रामदेव का ये घरेलू उपाय

थायराइड एक गंभीर समस्या है। एक शोध के मुताबिक भारत में लगभग 42 मिलियन लोग थायराइड से पीड़ित हैं, जिसमें सबसे ज्यादा औरते हैं।

थायराइड एक हार्मोन है जिसे आपकी थाइरॉयड ग्रंथि बनाती है। इस हार्मोन के ज्यादा या कम बनने से शरीर में कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं।

योग गुरु बाबा रामदेव के अनुसार थायराइड की समस्या को घरेलू उपाय से जड़ से खत्म किया जा सकता है। कैसे आइए जानते हैं?

बाबा रामदेव के मुताबिक सौंठ, पिप्पली और काली मिर्च के सेवन से थायराइड की समस्या को जड़ से ख़त्म किया जा सकता है।

काली मिर्च, पीपल और सोंठ के चूर्ण को त्रिकुटा के नाम से भी जाना जाता है। इसे शहद के साथ खाना लाभदायक होता है।

थायराइड के अलावा अपच, गैस, पेट की आंव, कोलायटिस, बवासीर, खांस, कफ, जैसी तमाम दिक्कतों में भी यह लाभ पहुंचाता है।

बाबा रामदेव के मुताबिक थायराइड में  सूर्य नमस्कार, भस्त्रिका, कपालभाति, उज्जायी, अनुलोम-विलोम और शीर्षासन जैसे योग मददगार हैं।

ये सभी योग थायराइड के अलावा हार्ट, फेफड़ों, किडनी आदि को हेल्दी रखने में भी मददगार माने जाते हैं।

श्‍वेता

 Health

सुबह खाली पेट करें जीरे के पानी का सेवन, मिलेंगे कमाल के फायदे