श्‍वेता

Health

फाइबर से भरपूर होती हैं ये 6 सब्जियां

फाइबर की कमी के कारण आपको हार्ट ब्लॉकेज, कोलेस्ट्रॉल और मोटापा हो सकता है। सब्जियों में फाइबर की पर्याप्त मात्रा होती है। जानें फाइबर से भरपूर सब्जियों के बारे में।

गाजर में फाइबर की पर्याप्त मात्रा होती है। लगभग 100 ग्राम गाजर मे 5 से 7 ग्राम फाइबर पाया जाता है। इसका सेवन करने से आपके पाचन तंत्र को फायदा मिलता है।

गाजर

ब्रोकली में भी फाइबर की पर्याप्त मात्रा होती है। इसका सेवन करने से आंत और पेट को बहुत फायदा मिलता है।लगभग 100 ग्राम ब्रोकली में 2.6 ग्राम फाइबर पाया जाता है।

ब्रोकली

शकरकंद में फाइबर सबसे ज्यादा पाया जाता है। कब्ज व बवासीर जैसी समस्याओं में इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है। 100 ग्राम शकरकंद में 3 से 4 ग्राम डाइटरी फाइबर पाया जाता है।

शकरकंद

जिमीकंद या सूरन भी सेहत के लिए फायदेमंद है। इसका सेवन करने से बाउल मूवमेंट को ठीक रखने में फायदा मिलता है। 100 ग्राम जिमीकंद में लगभग 4.1 ग्राम फाइबर पाया जाता है।

जिमीकंद

हरी मटर में फाइबर के अलावा आयरन, विटामिन और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व भी भरपूर होते हैं। 100 ग्राम हरी मटर में लगभग 5 ग्राम डाइटरी फाइबर पाया जाता है।

हरी मटर

भिंडी भी पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसका सेवन करने से पाचन तंत्र और पेट से जुड़ी परेशानियों में फायदा मिलता है। 100 ग्राम भिंडी में 2 ग्राम डाइटरी फाइबर पाया जाता है।

भिंडी

श्‍वेता

 Health

सुबह खाली पेट करें जीरे के पानी का सेवन, मिलेंगे कमाल के फायदे