श्‍वेता

Health

दिल में सूजन होने पर दिखते हैं ये 7 लक्षण

दिल में सूजन की समस्या को मायोकार्डिटिस कहा जाता है। दिल में सूजन होने पर कई लक्षण दिखाई देते हैं। आइये जानें क्या हैं वो लक्षण।

अगर आपको हमेशा थकान महसूस होती है और काम करने का मन नहीं करता तो यह दिल पर सूजन आने का संकेत है।

कुछ लोगों को थोड़ा सा काम करते ही चक्कर आने लगते हैं। इसकी वजह दिल पर सूजन आना हो सकती है।

पैरों से लेकर हाथों में सूजन आना भी दिल पर सूजन आने का ही संकेत है। इसे इग्नोर करने पर आर्ट अटैक तक आ सकता है।

सर्दी-जुकाम, बुखार, सिरदर्द और गले में खराश आदि आम फ्लू जैसे लक्षण दिल में सूजन का संकेत हो सकता है।

सीने में दर्द होना भी दिल में सूजन का संकेत हो सकता है। साथ ही आपको घबराहट भी महसूस हो सकती है।

दिल में सूजन होने पर सांस लेने में और किसी तरह की फिजिकल एक्टिविटी करने में दिक्कत हो सकती है।

अगर आपकी आंखें लंबे समय तक लाल रहती हैं, तो यह दिल में सूजन का भी संकेत हो सकता है।

श्‍वेता

 Health

सुबह खाली पेट करें जीरे के पानी का सेवन, मिलेंगे कमाल के फायदे