श्‍वेता

Health

चाय के साथ भूलकर भी न करें इन 7 चीजों का सेवन

चाय के साथ कुछ चीजों का सेवन करना हानिकारक हो सकता है। आइए जानते हैं, चाय के साथ क्या खाने से परहेज करना चाहिए।

किसी भी ठंडी चीज को चाय के साथ न खाएं। अलग तासीर वाली चीजें एक साथ खाने से पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है।

चाय के साथ हल्दी वाले खाद्य-पदार्थों को खाने से बचना चाहिए। इससे पेट में गैस, कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

आयरन चुक्त सब्जियां को चाय के साथ न खाएं। दरअसल, चाय में मौजूद टैनिन, ऑक्सालेट आयरन को अब्जॉर्ब होने से रोकते हैं।

चाय में नींबू का रस मिलाने से वह अम्लीय हो सकती है और शरीर में सूजन का कारण बन सकती है। इसलिए इस चाय को पीने से बचें।

दही के साथ चाय का सेवन नहीं करना चाहिए। इन दोनों के साथ सेवन से एसिडिटी और पैट खराब की दिक्कत हो जाती है।

नट्स आयरन से भरपूर होते हैं इसलिए चाय के साथ नट्स खाने से बचें। इससे सेहत पर गलत असर हो सकता है।

चाय के साथ बेसन से बनी चीजों को खाने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं , इसलिए चाय के साथ बेसन से बनी चीजों का सेवन ना करें।

श्‍वेता

 Health

सुबह खाली पेट करें जीरे के पानी का सेवन, मिलेंगे कमाल के फायदे